क्‍यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्‍स-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 4 नवंबर‚ 2025 को ‘क्‍यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्‍स, 2026’ को जारी किया गया।
  2. हांगकांग SAR का हांगकांग (SAR) विश्वविद्यालय समग्र रूप से एशिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 4 नवंबर‚ 2025 को ‘क्‍यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्‍स, 2026’ 18वां संस्करण जारी किया गया।
  • इस रैंकिंग में 25 देशों एवं क्षेत्रों के कुल 1526 संस्थानों को शामिल किया गया है।
  • इसमें सर्वाधिक विश्वविद्यालय चीन मुख्य भूमि (394 संस्थान) के हैं।
  • भारत 294 रैंकिंग प्राप्‍त विश्वविद्यालयों के साथ इसमें दूसरे स्थान पर है।
  • जबकि गत वर्ष भारत के 162 विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में शामिल थे।
  • हांगकांग (SAR) का हांग कांग विश्वविद्यालय समग्र रूप से एशिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है।
  • गत वर्ष यह दूसरे स्थान पर था।
  • क्षेत्रवार विश्वविद्यालयों में मध्य एशिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय अलमाटी (कजाकिस्तान) स्थित अल-फराबी कजाख नेशनल यूनिवर्सिटी (समग्र एशिया रैंक-38) है।
  • पूर्वी एशिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय हांगकांग विश्वविद्यालय (समग्र एशिया रैंक-1) है।
  • दक्षिण-पूर्वी एशिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय सिंगापुर की नानयांग टेक्‍नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (दोनों की समग्र एशिया रैंक-3) हैं।
  • दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय इंडियन इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी दिल्‍ली
  • एशिया के 5 शीर्ष विश्वविद्यालय –
  • रैंक विश्वविद्यालय देश समग्र स्कोर
    1 हांगकांग विश्वविद्यालय हांगकांग SAR 100
    2 पेकिंग विश्वविद्यालय चीन (मुख्य भूमि) 99.9
    3 नानयांग टेक्‍नोलाजिकल यूनिवर्सिटी सिंगापुर 99
    3 नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ सिंगापुर सिंगापुर 99
    5 फूदान विश्वविद्यालय शंघाई, चीन (मुख्य भूमि) 98.7
  • शीर्ष 100 में शामिल भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान
  • भारतीय रैंक एशियाई रैंक संस्थान/विश्वविद्यालय समग्र स्कोर
    1 59 आईआईटी दिल्‍ली (नई दिल्‍ली) 78.6
    2 64 इंडियन इंस्टीट्‍यूट आफ साइंस (IISc, बंगलुरू) 76.5
    3 70 आईआईटी मद्रास (चेन्‍नई) 75.1
    4 71 आईआईटी बॉम्बे (मुंबई 75
    5 77 आईआईटी कानपुर (कानपुर) 73.4
    5 77 आईआईटी खड़गपुर (खड़गपुर) 73.4
    7 95 दिल्‍ली विश्वविद्यालय (नई दिल्‍ली) 68.5

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.qs.com/insights/qs-world-university-rankings-asia