कौशल विकास कार्यक्रम

प्रश्न-फरवरी‚ 2022 में कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए किन दो संस्थाओं ने समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया?
(a) सामान्य सेवा केंद्र और नीति आयोग
(b) राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और सामान्य सेवा केंद्र
(c) सामान्य सेवा केंद्र और अटल नवाचार मिशन
(d) नीति आयोग और अटल नवाचार मिशन
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • कौशल विकास कार्यक्रम-यह देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में युवाओं को विभिन्न कौशल कार्यक्रम से संबंधित सेवाओं के वितरण के लिए सहयोग करने वाला कार्यक्रम है।
  • हस्ताक्षर तिथि-13 फरवरी‚ 2022
  • हस्ताक्षरकर्ता-राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और सामान्य सेवा केंद्र
  • समझौते के मुख्य तथ्य-
  • ग्रामीण स्तर पर सीएससी एक कौशल डेस्क के रूप में कार्य करेगा‚ जो विभिन्‍न उपलब्ध कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा।
  • ध्यातव्य है कि सीएससी के माध्यम से एनएसडीसी जमीनी स्तर पर कौशल चाहने वालों की पहचान करेगा और उन्‍हें सही उपयुक्‍त कौशल से जुड़ने में सक्षम बनायेगा।
  • अन्य तथ्य-राष्ट्रीय कौशल विकास निगम कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 25 के तहत जुलाई, 2008 को निगमित एक गैर-लाभकारी पब्लिक लिमिटेड कंपनी है। इसकी स्थापना वित्‍त मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के रूप में की गई थी।
  • इसका उद्देश्य बड़े, गुणवत्‍तापूर्ण और लाभकारी व्यावसायिक संस्थानों के निर्माण को बढ़ावा देकर कौशल विकास को बढ़ाना है।
  • सीएससी देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों के लिए बी2सी (व्यवसाय से उपभोक्ता) सेवाओं की पेशकश करता है।

लेखक-सुरेंद्र वर्मा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/nsdc-common-service-centres-inks-pact-for-delivery-of-services-to-accelerate-skill-development/articleshow/89545163.cms