प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1 ‘कौटिल्य’ AI-आधारित विश्लेषण से संबंधित है।
2 ‘क्यू-फोर्स’ लॉजिस्टिक्स और इन्वेंट्री प्रबंधन से संबंधित है।
3 ‘क्यू-फोर्स’ का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को बेहतर बनाना है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई, 2026 में भारतीय सेना द्वारा वास्तविक समय में निर्णय लेने, लॉजिस्टिक प्रबंधन और युद्धक्षेत्र में सहायता में सुधार लाने के लिए दो नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कौटिल्य’ और ‘क्यू-फोर्स’ लांच किया गया है।
- ‘कौटिल्य’ संरचित डेटा निर्माण, एआई-आधारित विश्लेषण और एनएलपी (प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण) द्वारा संचालित इंटरफेस पर केंद्रित है।
- ‘क्यू-फोर्स’ का उद्देश्य विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में रसद, इन्वेंट्री और रखरखाव प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना है।
- ‘क्यू-फोर्स’ एक एकीकृत डिजिटल लॉजिस्टिक्स प्रबंधन प्रणाली है जिसे लॉजिस्टिक्स संपत्तियों की त्वरित ट्रैकिंग और प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना के भीतर वास्तविक समय समन्वय, संसाधन नियोजन और कुशल निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।
- यह प्लेटफॉर्म भारतीय नौसेना के भीतर वास्तविक समय लॉजिस्टिक्स निगरानी, कुशल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, त्वरित संसाधन आवंटन और बेहतर परिचालन तत्परता को सक्षम बनाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
