कोस्टा रिका द्वारा विषैले साँपों की पहचान हेतुआईसीपी ऐप लॉन्च

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1.अप्रैल 2026 में कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सांपों की पहचान करने में मददगार एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

  1. क्लोडोमिरो पिकाडो संस्थान द्वारा विकसित यह “आईसीपी ऐप” उपयोगकर्ताओं को वैज्ञानिक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 26 मार्च, 2026 को कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विषैले सांपों की पहचान करने में मददगार एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कोस्टा रिका के क्लोडोमिरो पिकाडो संस्थान द्वारा विकसित किया गया है।
  • ऐप का उद्देश्य-सांपों की पहचान को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करना है।
  • ध्यातव्य है कि गलत पहचान के कारण कई बार गैर-जहरीले सांपों को भी नुकसान पहुंचाया जाता था।
  • आईसीपी ऐप उपयोगकर्ताओं को वैज्ञानिक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
  • यह ऐप कोस्टा रिका में पाए जाने वाले लगभग 25 जहरीले सांपों की पहचान में मदद करता है।
  • ऐप में चित्रों और विवरणों के माध्यम से सांपों की तुलना की सुविधा दी गई है।
  • इसमें उन गैर-जहरीले सांपों की जानकारी भी दी गई है जिन्हें लोग अक्सर जहरीला समझ लेते हैं।
  • ऐप सांप के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार संबंधी दिशा-निर्देश भी देता है।
  • इसमें एंटीवेनम के उत्पादन और अनुसंधान से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध है।
  • उपयोगकर्ता सांप दिखने के स्थान को ऐप में लॉग कर सकते हैं।
  • यह सुविधा चिकित्सा सहायता और त्वरित प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक है।
  • आईसीपी ऐप सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को मजबूत करने वाला डिजिटल उपकरण है।
  • क्लोडोमिरो पिकाडो संस्थान सांपों पर शोध और एंटीवेनम उत्पादन का प्रमुख केंद्र है।
  • आईसीपी ऐप जागरूकता, जिम्मेदार व्यवहार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/etimes/animals/identify-venomous-snakes-in-seconds-this-costa-ricas-free-icp-app-helps-users-avoid-misidentification-and-stay-safe/articleshow/129953055.cms