प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 6–10 जुलाई, 2026 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में कोडक्स एलमेंटेरियस आयोग (CAC49) का 49वां सत्र आयोजित हुआ।
- इस सत्र में बड़ी इलायची, धनिया और वेनिला के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक अपनाए गए।
- इन मानकों को अक्टूबर 2025 में गुवाहाटी में आयोजित CCSCH के आठवें सत्र में अंतिम रूप दिया गया था।
- CCSCH के सचिवालय के रूप में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 से 10 जुलाई, 2026 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में कोडक्स एलमेंटेरियस आयोग (CAC49) के 49वें सत्र आयोजन किया गया।
- इसमें बड़ी इलायची, धनिया और वेनिला के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय कोडक्स मानकों को अपनाया गया।
- इन मानकों को अक्टूबर, 2025 में गुवाहाटी में आयोजित कोडेक्स कमिटी ऑन स्पाइसेज़ एंड कलिनरी हर्ब्स (CCSCH) के आठवें सत्र में अंतिम रूप दिया गया था।
- भारत CCSCH की मेजबानी करता है, जबकि स्पाइसेज़ बोर्ड इसके सचिवालय के रूप में कार्य करता है।
- अपनाने से पहले मानकों को खाद्य योजक, खाद्य लेबलिंग तथा विश्लेषण और नमूना पद्धतियों से संबंधित कोडेक्स समितियों ने मंजूरी दी।
- ये मानक मसालों की गुणवत्ता, सुरक्षा, लेबलिंग और व्यापार संबंधी आवश्यकताओं में अंतरराष्ट्रीय एकरूपता स्थापित करेंगे।
- इससे भारतीय उत्पादों की वैश्विक बाजारों तक पहुंच, निष्पक्ष व्यापार और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ने की संभावना है।
- बड़ी इलायची भारत के उत्तर-पूर्वी हिमालयी क्षेत्र की मूल फसल है।
- भारत धनिया का भी प्रमुख उत्पादक और निर्यातक है।
- वेनिला मानक वैश्विक गुणवत्ता ढांचा प्रदान कर उपभोक्ता विश्वास मजबूत करेगा।
- इस आयोग ने नए खाद्य उत्पादों के जोखिम विश्लेषण हेतु यूरोपीय संघ की अध्यक्षता में इलेक्ट्रॉनिक कार्य समूह गठित किया।
- भारत को इसका सह-अध्यक्ष बनाया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…