प्रश्न – कोटा-बूंदी (राजस्थान) में विकसित किए जाने वाले ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस परियोजना की अनुमानित लागत 1507.00 करोड़ रुपये होगी।
(b) राजस्थान सरकार ने एएआई को 440.06 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की है।
(c) प्रस्तावित टर्मिनल भवन 50,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा, जो एक साथ 2000 यात्रियों को संभाल सकेगा।
(d) इस हवाई अड्डे की प्रति वर्ष यात्री वहन क्षमता बीस लाख (एमपीपीए) होगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 अगस्त, 2025 को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ग्रीन फील्ड (नया) हवाई अड्डा विकसित करने के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
- इस परियोजना की अनुमानित लागत 1507.00 करोड़ रुपये होगी।
- राजस्थान सरकार ने ए-321 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को 440.06 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की है।
- इस परियोजना में 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा।
- यह व्यस्त समय के दौरान 1000 यात्रियों (पीएचपी) को संभालने में सक्षम होगा।
- इसकी प्रति वर्ष यात्री वहन क्षमता बीस लाख (एमपीपीए) होगी।
- इसमें 3200 मीटर x 45 मीटर आकार का 11/29* रनवे (हवाई पट्टी), ए-321 प्रकार के विमानों के लिए 07 पार्किंग बे (विमान पार्किंग क्षेत्र) के साथ एक एप्रन (विमान में ईंधन भरने और उनके रखरखाव का स्थान), दो लिंक टैक्सीवे, एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रक) सह तकनीकी ब्लॉक, अग्निशमन केंद्र, कार पार्क और संबंधित कार्य स्थल शामिल हैं।
- कोटा में अभी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व वाला हवाई अड्डा मौजूद है, जहां 1220 मीटर x 38 मीटर आकार का एक रनवे (08/26) है, जो कोड ‘बी’ विमानों (जैसे डीओ-228) के लिए उपयुक्त है।
- वर्तमान टर्मिनल भवन 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है, जिसकी व्यस्त समय में 50 यात्रियों को संभालने की क्षमता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
