कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस (CPMC)-2026

प्रश्न – 31 जुलाई–2 अगस्त, 2026 तक कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस (CPMC)-2026 कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) लखनऊ (d) जयपुर
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 जुलाई–2 अगस्त, 2026 तक कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस (CPMC)-2026 जयपुर,राजस्थान में आयोजित किया जाएगा
  • इसका मुख्य विषय है- “शांति मध्यस्थता और विधि का शासन”
  • यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-16—शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं—के अनुरूप है।
  • इसमें राष्ट्रमंडल देशों के विचारक, विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, न्यायविद् और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • इसका उद्देश्य पारिवारिक स्तर से लेकर वैश्विक स्तर तक विवादों के समाधान के लिए शांति मध्यस्थता को एक सभ्य, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है।
  • इस सम्मेलन में परिवार, आपराधिक मामलों, वाणिज्य, बुनियादी ढांचे, कार्यस्थल, जलवायु, समुदाय और वैश्विक शांति से जुड़े विवादों में मध्यस्थता की भूमिका तथा संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
  • सम्मेलन का समापन प्रस्तावित “शांति मध्यस्थता पर जयपुर घोषणा” को अपनाने के साथ होगा।
  • इस घोषणा के माध्यम से विधि के शासन द्वारा शांति को सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.commonwealthlawyers.com/event/save-the-date-commonwealth-peace-mediation-conference-2026/

https://indialegallive.com/constitutional-law-news/courts-news/mediation-not-litigation-is-the-future-of-dispute-resolution-cji-surya-kant-at-commonwealth-peace-conference