प्रश्न – ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) सी. पी. राधाकृष्णन
(b) अरुण जेटली
(c) विजय गोयल
(d) लालकृष्ण आडवाणी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- -21 फरवरी, 2026 को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पुस्तक का विमोचन किया।
- कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया।
- विमोचित पुस्तक का नाम है ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन’।
- यह एक कॉफी टेबल बुक है।
- इस पुस्तक के लेखक विजय गोयल हैं।
- यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित है।
- इसी दिन उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में तमिल और गुजराती भाषाओं में भारत के संविधान के अद्यतन संस्करणों के साथ-साथ कानूनी शब्दावली (अंग्रेजी-हिंदी) के 8वें संस्करण का भी विमोचन किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…