प्रश्न – जनवरी, 2025 में कॉन्फ्रेंस ऑन फ्यूचर ऑफ जॉब्स, 2025 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) जयपुर
(c) मुंबई (d) बेंगलुरु
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जनवरी, 2025 को कॉन्फ्रेंस ऑन फ्यूचर ऑफ जॉब्स का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- इसका विषय भविष्य के कार्यबल को स्वरुप देना: गतिशील दुनिया में विकास को गति देना” (Shaping Tomorrow’s work force: Driving Growth in a Dynamic World) था
- इसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से आयोजित किया था
- इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों और विशेषज्ञों को उभरते रोजगार परिदृश्य पर विचार – विमर्श करने और भारत में भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के लिए रणनीति तैयार करने के लिए आंमत्रित किया गया था।
- सम्मेलन में भारत के रोजगार परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया, जिसमें आरबीआई के केएलईएमएस डेटाबेस के अनंतिम अनुमानों के अनुसार 2014-15 में 471.5 मिलियन से 2023-24 में 643 मिलियन तक नौकरियों में उल्लेखनीय वृद्धि को रेखांकित किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…