प्रश्न – निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) 11 नवंबर, 2025 को सर्वियर इंडिया द्वारा मेडजीनोम और स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज़ के साथ मिलकर रोगी-केंद्रित बायोमार्कर परीक्षण पहल शुरू की गई है।
(b) इस पहल के तहत एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (AML) और कोलेंजियोकार्सिनोमा (CCA) के लिए बायोमार्कर परीक्षण पैनल पूरे भारत में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
(c) एएमएल और सीसीए के लिए IDH1 और IDH2 उत्परिवर्तन परीक्षण सरकारी क्षेत्र के लिए निःशुल्क होंगे।
(d) यह पहल ‘सर्वियर केयर’ रोगी सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 नवंबर, 2025 को फ्रांसीसी फार्मास्युटिकल समूह सर्वियर की भारतीय शाखा सर्वियर इंडिया ने अग्रणी जीनोमिक प्रयोगशालाओं मेडजीनोम और स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज के सहयोग से रोगी-केंद्रित बायोमार्कर परीक्षण पहल शुरुआत की है।
- इस पहल के एक भाग के रूप में, एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल), एक आक्रामक रक्त कैंसर और कोलेंजियोकार्सिनोमा (सीसीए), एक दुर्लभ पित्त नली कैंसर के लिए बायोमार्कर परीक्षणों का एक अनुकूलित पैनल पूरे भारत में रियायती दरों पर शुरू किया गया है।
- यह पैनल निजी और सरकारी क्षेत्रों के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए उपलब्ध होगा।
- विशेष रूप से, एएमएल और सीसीए के लिए आईडीएच1 और आईडीएच2 उत्परिवर्तन परीक्षण सरकारी क्षेत्र के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगा।
- रोगी-केंद्रित बायोमार्कर परीक्षण पहल का उद्देश्य अच्छी गुणवत्ता वाले आणविक परीक्षण तक पहुंच प्रदान करना है, जो कि बड़े पैमाने पर भारतीय आबादी के एक छोटे से हिस्से तक ही सीमित है।
- एएमएल और सीसीए जैसे कैंसर में, प्रारंभिक आणविक परीक्षण समय पर और सूचित उपचार निर्णयों में सहायक हो सकते हैं, जिसका जीवित रहने की दर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, फिर भी भारत में बहुत से रोगियों का निदान अभी भी बहुत देर से होता है।
- यह पहल इस अंतर को पाटने का काम करेगी।
- बायोमार्कर परीक्षण पहल ‘सर्वियर केयर’ रोगी सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई है, जो पात्र रोगियों को व्यापक सहायता प्रदान करती है, जिसमें वित्तीय सहायता, मुफ्त दवा सहायता और रियायती निदान शामिल हैं।
- इससे उपचार की पूरी यात्रा के दौरान रोगियों के लिए समग्र देखभाल सुनिश्चित होती है, जहां कानूनी रूप से अनुमति हो।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cancersupportcommunity.org/biomarkers
https://www.curemelanoma.org/blog/biomarker-testing-in-melanoma-cancer-biomarker-awareness-day