प्रश्न-24 अप्रैल‚ 2022 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व राज्यपाल के. शंकरनारायणन का निधन हो गया। वह निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल नहीं थे?
(a) झारखंड
(b) महाराष्ट्र
(c) नागालैंड
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 24 अप्रैल‚ 2022 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व राज्यपाल के. शंकरनारायणन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
- वह वर्ष 2010 से 2014 तक महाराष्ट्र के वर्ष 2009-2010 तक झारखंड के तथा वर्ष 2007 से 2009 तक नगालैंड के राज्यपाल थे।
- इसके अलावा उनके पास असम और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/kerala/sankaranarayanan-passes-away/article65351916.ece