केस्ट्रेल कोल ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड में इक्विटी हिस्सेदारी और वारंट का अधिग्रहण

प्रश्न – अगस्त, 2026 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने यानकोल ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड (Yancoal Australia Limited) द्वारा कुछ विक्रेताओं से किस कंपनी में 100% इक्विटी हिस्सेदारी और वारंट के अधिग्रहण को मंजूरी दी?
(a) अडारो कैपिटल लिमिटेड
(b) केस्ट्रेल कोल ग्रुप पीटीवाई लिमिटेड
(c) ईएमआर कैपिटल मैनेजमेंट लिमिटेड
(d) केस्ट्रेल जॉइंट वेंचर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 अगस्त, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने यानकोल ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड (Yancoal Australia Limited) द्वारा कुछ विक्रेताओं से केस्ट्रेल कोल ग्रुप पीटीवाई लिमिटेड (Kestrel Coal Group Pty Ltd) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी और वारंट के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
  • इस सौदे के विक्रेताओं में ईएमआर कैपिटल एडवाइजर्स पीटीवाई लिमिटेड, केस्ट्रेल कोल (ईएमआर) लिमिटेड, ईएमआर कैपिटल मैनेजमेंट लिमिटेड और अडारो कैपिटल लिमिटेड शामिल हैं।
  • यानकोल ऑस्ट्रेलिया एक सार्वजनिक कंपनी है, जो ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटीज एक्सचेंज और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है।
  • यह मुख्यतः तापीय कोयले तथा सीमित मात्रा में धातुकर्म कोयले का उत्पादन करती है।
  • भारत में इसकी कोई प्रत्यक्ष व्यावसायिक उपस्थिति नहीं है।
  • केस्ट्रेल कोल ग्रुप की केस्ट्रेल जॉइंट वेंचर में 80% हिस्सेदारी है।
  • यह संयुक्त उद्यम क्वींसलैंड स्थित केस्ट्रेल कोयला खदान का स्वामित्व और संचालन करता है।
  • यह खदान मुख्यतः धातुकर्म कोयला और सीमित मात्रा में तापीय कोयला उत्पादित करती है।
  • भारत से लक्ष्य कंपनी का संबंध केवल धातुकर्म कोयले की बिक्री तक सीमित है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2303221&reg=48&lang=2