प्रश्न – अगस्त, 2026 में आयोजित महिला शतरंज प्रतियोगिता केर्न्स कप (Cairns Cup), का खिताब किसने जीता?
(a) कैरिसा यिप (b) एलिस ली
(c) बिबिसारा असौबायेवा (d) टैन झोंग्यी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8–21 अगस्त, 2026 के मध्य वार्षिक राउंड रॉबिन महिला शतरंज प्रतियोगिता केर्न्स (Cairns) कप‚ 2026 का आयोजन सेंट लुईस,संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया।
- इस प्रतियोगिता में कुल 10 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
- प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 250,000 डॉलर थी, जो इस आयोजन के इतिहास में सबसे बड़ा पुरस्कार है।
- चीन की टैन झोंग्यी (Tan Zhongyi) ने केर्न्स (Cairns) कप‚ 2026 का खिताब जीता।
- उन्होंने कुल 6.5 अंक हासिल किए और अपने कैरियर का दूसरा केर्न्स कप खिताब जीत लिया।
- दूसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका की एलिस ली रही।
- एलिस ली ने 6 अंक हासिल किए और अपना पहला ग्रैंडमास्टर मानदंड (GM norm) भी पूरा किया।
- कज़ाखस्तान की बिबिसारा असौबायेवा और सयुंक्त राज्य अमेरिका की कैरिसा यिप ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…