प्रश्न – केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 25 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास खजुराहो, मध्य प्रदेश में किया।
(b) यह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के तहत देश की दूसरी नदियों को जोड़ने वाली परियोजना है।
(c) यह परियोजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
(d) परियोजना से मध्यप्रदेश की 44 लाख और उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास खजुराहो, मध्य प्रदेश में किया।
- यह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के तहत देश की पहली नदियों को जोड़ने वाली परियोजना है।
- यह परियोजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश से निकलने वाली केन नदी को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहने वाली बेतवा नदी से जोड़ा जाएगा।
- यह ऐतिहासिक परियोजना जल संकट को दूर करने और सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और जलविद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
- इस परियोजना से मध्यप्रदेश के 10 जिलों छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 44 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
- परियोजना से उत्तर प्रदेश में 59 हजार हेक्टेयर वार्षिक सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी एवं 1.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूदा सिंचाई का स्थिरीकरण किया जायेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के महोबा, झांसी, ललितपुर एवं बांदा जिलों में सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
- परियोजना से मध्यप्रदेश की 44 लाख और उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
- इसके साथ ही, जलविद्युत परियोजनाएं हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान देंगी।
- केन नदी पर बनने वाले दौधन बांध का भी शिलान्यास किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…