केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड का अधिग्रहण

प्रश्न – 5 मार्च, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने किस कंपनी द्वारा केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड (KMPC) के 100% अधिग्रहण को मंजूरी दी??
(a) टाटा पावर लिमिटेड
(b) रिलायंस पावर लिमिटेड
(c) जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड
(d) अदानी पावर लिमिटेड
उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

5 मार्च, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड (जेएसडब्ल्यूईएल ) द्वारा केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड (केएमपीसीएल) के 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।

  • जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी वन लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू थर्मल) जेएसडब्ल्यूईएल की एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसे अक्टूबर 2024 में प्रस्तावित अधिग्रहण को सुगम बनाने के लिए स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में जेएसडब्ल्यू थर्मल की कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं है।
  • केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड (केएमपीसीएल) की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी और यह बिजली उत्पादन और बिक्री के व्यवसाय में संलग्न है।
  • वर्तमान में, केएमपीसीएल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित 6 × 600 मेगावाट की तापीय विद्युत परियोजना के माध्यम से बिजली उत्पादन और आपूर्ति कर रही है।
  • यह कंपनी कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) के अंतर्गत है।
  • इस लेनदेन के तहत, जेएसडब्ल्यूईएल (जेएसडब्ल्यू थर्मल के माध्यम से) केएमपीसीएल के 100% शेयरों का अधिग्रहण करेगी।
  • यह अधिग्रहण दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 (Insolvency and Bankruptcy Code, 2016) के तहत की जा रही सीआईआरपी (CIRP) प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2108350