केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में 24 × 7 टोल फ्री पर्यटक इन्फोलाइन का शुभारंभ किया

Dr. Mahesh Sharma Launches 24x7 toll free Tourist Infoline

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने कितनी अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में 24 × 7 टोल फ्री पर्यटक इन्फोलाइन का शुभारंभ किया?
(a) 14
(b) 10
(c) 12
(d) 15
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 फरवरी, 2016 को केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) और नागर विमानन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने 12 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में 24×7 टोल फ्री पर्यटक इन्फोलाइन का शुभारंभ किया।
  • इन भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 10 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं-अरबी, फ्रेंच, जर्मन, इटेलियन, जापानी, कोरियाई, चीनी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश शामिल हैं।
  • यह परियोजना मैसर्स टाटा बीएसएस के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू की गई है।
  • इस इंफोलाइन सेवा से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों/दर्शकों को देश में यात्रा/पर्यटन से संबंधित सेवा उपलब्ध करायी जाएगी।
  • इसके अलावा देश में यात्रा करते समय किसी संकट के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के बारे में कॉल करने वाले को सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह सेवा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगी।
  • यह सुविधा मौजूदा टोल फ्री नंबर 1800111363 या एक शार्ट कोड 1363 पर उपलब्ध है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45801