प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है, जो पूर्वी लद्दाख के श्योक गांव में प्रस्तावित वनस्पति उद्यान परियोजना से संबंधित है?
(a) यह परियोजना 10हेक्टेयर बंजर सामुदायिक भूमि पर विकसित की जा रही है।
(b) लेह हिल काउंसिल ने अब तक इस परियोजना के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है।
(c) इस उद्यान में खुबानी, सेब, औषधीय पौधों और पर्वतीय उच्चभूमि के पौधों का प्रदर्शन होगा।
(d) यह प्रस्तावित उद्यान केंद्र शासित प्रदेश का पहला वनस्पति उद्यान होगा।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त, 2025 से पूर्वी लद्दाख के श्योक गांव, जो गलवान घाटी के रास्ते पर स्थित है, में 10हेक्टेयर बंजर सामुदायिक भूमि को फलों, औषधीय पौधों तथा लद्दाख के विविध पादप एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण हेतु एक वनस्पति उद्यान (Botanical Garden) में परिवर्तित करने का कार्य चल रहा है।
- इस प्रस्तावित परियोजना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर यह केंद्र शासित प्रदेश का पहला वनस्पति उद्यान होगा।
- लेह हिल काउंसिल, कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग के माध्यम से, ग्रामीणों को परियोजना के सिविल कार्यों जैसे भूमि की जुताई तथा जलाशय के निर्माण में सहायता प्रदान कर रही है।
- परिषद अब तक इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा चुकी है।
- लेह हिल काउंसिल के क्षेत्रीय पार्षद ताशी नामग्याल याकजे ने सौर पंपिंग जल प्रणाली की स्थापना के लिए वित्तीय सहयोग किया है।
- गलवान घाटी के मार्ग पर स्थित होने के कारण, जिसे भविष्य में ‘बैटलफील्ड टूरिज़्म’ पहल के तहत खोले जाने पर विचार हो रहा है, यह आगामी वनस्पति उद्यान एक संभावित पर्यटन स्थल के रूप में भी देखा जा रहा है।
- यहां खुबानी (Apricot) व सेब की सभी किस्में, विभिन्न प्रकार के वृक्ष, औषधीय पौधे, पर्वतीय उच्चभूमि में पाए जाने वाले पौधे तथा लद्दाख की विविध शैल-प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
- यह परियोजना द्रिकुंग क्याबसगोन चेटसांग रिनपोछे की “गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक” पहल के अंतर्गत विकसित की जा रही है और इसे वर्ष 2029 तक पूर्ण करने की योजना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
