केंटन आर. मिलर पुरस्कार-2025

प्रश्न – 10 अक्टूबर, 2025 को किस भारतीय को केंटन आर. मिलर पुरस्कार-2025 प्रदान किया गया ?
(a) डॉ. सोनाली घोष (b) डॉ. दीपक कुमार
(c) डॉ. सुनीता नारायण (d) डॉ. राजेंद्र सिंह
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 अक्टूबर, 2025 को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की फील्ड डायरेक्टर सोनाली घोष को केंटन आर. मिलर पुरस्कार-2025 प्रदान किया गया
  • उन्हें स्थायी संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन में नवाचार के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया
  • वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय है
  • 1 सितंबर, 2023 को वह काजीरंगा की पहली महिला फील्ड डायरेक्टर बनी थी
  • यह सम्मान उन्हें अबू धाबी में आयोजित एक समारोह में, अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के अंग, विश्व संरक्षित क्षेत्र आयोग (WCPA) द्वारा प्रदान किया गया।
  • उन्होंने यह पुरस्कार इक्वाडोर के रोके सिमोन सेविला लारिया के साथ साझा किया
  • केंटन मिलर पुरस्कारके बारे में –
  • यह राष्ट्रीय उद्यानों और अन्य संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन और स्थिरता में नवाचार के लिए एक द्विवार्षिक पुरस्कार (प्रत्येक दो वर्ष में) है।
  • इसका नाम -डॉ. केंटन आर. मिलर के नाम पर रखा गया है, जो संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी और IUCN के पूर्व महानिदेशक थे।
  • इसकी स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://iucn.org/news/202510/protected-and-conserved-areas-champions-celebrated-iucn-wcpa-awards-ceremony

https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/kaziranga-director-becomes-first-indian-to-receive-iucn-award-for-innovation-in-national-parks/article70154724.ece