कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी पर वैश्विक सम्मेलन–2026

प्रश्न – 12–14 मार्च, 2026 को कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी पर वैश्विक सम्मेलन–2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) इंदौर
(c) रांची (d) लखनऊ
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12–14 मार्च, 2026 को कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी पर वैश्विक सम्मेलन–2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया
  • इस सम्मेलन का विषय- “प्रगति को आगे बढ़ाते हुए, नई ऊंचाइयां प्राप्त करना,” है
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘महिला किसानों हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष’ 2026 के दौरान होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन कृषि विज्ञान के विकास के लिए न्यास (TAAS), भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर (ICAR), अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (CGIAR) और पादप किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPV&FRA) मिलकर किया
  • इस कार्यक्रम में भारत तथा दुनिया भर से वैज्ञानिक, नीति निर्माण, उद्योग जगत के प्रमुख लोग, उद्यमी, प्रगतिशील पेशेवर, महिला किसान, नव-उद्यम तथा विद्यार्थियों समेत 700 से ज़्यादा अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों के इकट्ठा हुए
  • इसका मुख्य मकसद, लैंगिक भागीदारी को मुख्यधारा में लाने हेतु नीतिगत कार्य योजना तथा इसके पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करना तथा टिकाऊ एवं समावेशी कृषि-खाद्य प्रणाली बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/new-delhi-president-murmu-to-inaugurate-global-conference-on-women-in-agri-food-systems-2026

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2239114&reg=3&lang=2

https://www.presidentofindia.gov.in/press_releases/president-india-graces-inaugural-session-global-conference-role-women-agri-food