प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 13 अगस्त ,2026 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार कुरिल द्वीप समूह का दौरा किया।
- ये द्वीप समूह रूस के नियंत्रण में हैं और जापान भी इन पर अपना दावा करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 अगस्त ,2026 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार कुरिल द्वीप समूह का दौरा किया।
- ये द्वीप समूह रूस के नियंत्रण में हैं और जापान भी इन पर अपना दावा करता है।
- यह द्वीप समूह रूस और जापान के बीच प्रशांत महासागर में स्थित 56 ज्वालामुखीय द्वीपों की एक श्रृंखला है।
- यह जापान के होक्काइदो से रूस के कमचटका प्रायद्वीप तक लगभग 1,200 किमी तक फैला है।
- जापान कुरिल द्वीप समूह के चार सबसे दक्षिणी द्वीपों पर अपना अधिकार जताता है। इन द्वीपों को जापान उत्तरी क्षेत्र कहता है।
- द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में सोवियत संघ ने इन द्वीपों को जापान से छीन लिया था।
- इस क्षेत्रीय विवाद के कारण दोनों देश युद्धकालीन शत्रुता को समाप्त करने के लिए औपचारिक शांति संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर पाए हैं।
- इस विवाद को सुलझाने के लिए दशकों से किए जा रहे राजनयिक प्रयासों से कोई खास प्रगति नहीं हुई है।
- हाल के वर्षों में, मॉस्को ने कुरिल द्वीप समूह पर अपनी सैन्य उपस्थिति भी मजबूत की है, जो क्षेत्रीय मुद्दे पर उसके दृढ़ रवैये को दर्शाता है।
- वर्ष 2021 में जब तत्कालीन रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने इतुरुप का दौरा किया था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.kremlin.ru/events/president/trips/80517?utm
https://www.mofa.go.jp/press/release/press4e_003025.html?utm