किसान उत्पादक संगठनों(एफपीओ) को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन

प्रश्न – जनवरी ,2026 में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किस राज्य में किसान उत्पादक संगठनों(एफपीओ) को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया ?
(a) राजस्थान (b) मध्य प्रदेश
(c) उत्तर प्रदेश (d) तमिलनाडु
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी ,2026 में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने तमिलनाडु में किसान उत्पादक संगठनों(एफपीओ) को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया
  • समिति एफपीओ को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों की जांच करेगी, जिनमें संस्थागत शासन और प्रबंधन प्रथाएं, व्यावसायिक संचालन, तकनीकी सहायता और विस्तार संपर्क, मूल्यवर्धन और विपणन चुनौतियां, साथ ही क्षमता निर्माण और मार्गदर्शन की आवश्यकताएं शामिल हैं।
  • समिति बेहतर व्यावसायिक और परिचालन मॉडल के माध्यम से एफपीओ को मजबूत करने के उपाय भी सुझाएगी।
  • समिति को दो महीने के भीतर कृषि और किसान कल्याण विभाग को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2219630&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/centre-constitutes-a-high-level-committee-to-strengthen-farmer-producer-organisations-in-tamil-nadu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *