काम्या कार्तिकेयन

प्रश्न – दिसंबर, 2024 में चर्चा में रही काम्या कार्तिकेयन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. वह मुंबई के नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा है 2. उन्होंने सात महाद्वीपों में से प्रत्येक की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला होने का गौरव हासिल किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • दिसंबर, 2024 में काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों में से प्रत्येक की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला होने का गौरव हासिल किया
  • वह मुंबई के नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा है
  • उन्होंने अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो, यूरोप की माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोसियुस्को, दक्षिण अमेरिका की माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमरीका की माउंट डेनाली, एशिया के माउंट एवरेस्ट और अंटार्कटिका पर विजय प्राप्त की है।
  • उन्हें वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार मिला था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/trending/trending-globally/17-year-old-kaamya-karthikeyan-becomes-youngest-girl-to-climb-highest-peaks-in-all-7-continents-9751272/

https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/mumbai-student-kaamya-karthikeyan-becomes-youngest-female-to-conquer-7-highest-peaks/articleshow/116790745.cms