काबक यानो

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. फरवरी,2026 में भारतीय पर्वतारोही काबक यानो ने अपनी महत्वाकांक्षी 7-समिट पर्वतारोहण अभियान के तहत अर्जेंटीना स्थित माउंट एकॉनकागुआ पर सफलतापूर्वक आरोहण किया
  2. वह अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं।
    उपर्युक्त कथनों मेसे कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • फरवरी,2026 में भारतीय पर्वतारोही काबक यानो ने अपनी महत्वाकांक्षी 7-समिट पर्वतारोहण अभियान के तहत अर्जेंटीना स्थित माउंट एकॉनकागुआ पर सफलतापूर्वक आरोहण किया
  • वह अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं।
  • गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) ने 28 जुलाई,2025 पिछले वर्ष को ईटानगर स्थित लोक भवन से काबक यानो के 7-समिट पर्वतारोहण अभियान को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
  • माउंट एकॉनकागुआ, जो दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी है
  • यह समुद्र तल से 22,831 फीट की ऊँचाई पर स्थित है
  • यह पश्चिमी गोलार्ध की सर्वोच्च चोटी भी है।
  • काबक यानो ने 21 मई, 2024 को माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था।
  • इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ वे अरुणाचल प्रदेश की पाँचवीं महिला पर्वतारोही और न्यीशी (Nyishi) समुदाय की पहली महिला बन गई थी , जिन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/indian-mountaineer-from-arunachal-successfully-summits-mount-aconcagua-the-highest-peak-in-western-hemisphere