प्रश्न – 19 फरवरी, 2026 को घोषित भारत-फ्रांस राष्ट्रीय विमानन उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह केंद्र कानपुर स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) में स्थापित किया जाएगा।
(b) यह केंद्र मुख्यतः MRO, हवाई अड्डा संचालन, रक्षा विनिर्माण तथा एयरोस्पेस कौशल विकास पर केंद्रित होगा।
(c) यह पहल केवल भारत सरकार के स्तर पर की गई है तथा इसमें फ्रांस सरकार की कोई औपचारिक भागीदारी नहीं है।
(d) यह परियोजना PM-SETU योजना के अंतर्गत है, जिसका उद्देश्य देशभर में 1000 आईटीआई संस्थानों का उन्नयन करना है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 फरवरी। 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) में प्रधानमंत्री कौशल एवं रोजगार क्षमता परिवर्तन उन्नत आईटीआई (PM-SETU) योजना के अंतर्गत भारत-फ्रांस राष्ट्रीय विमानन उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) की स्थापना की घोषणा की।
- यह घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान की गई, जो भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के उद्घाटन से भी जुड़ी थी।
- यह उत्कृष्टता केंद्र एरोनॉटिक्स और रक्षा क्षेत्र में उन्नत कौशल विकास का प्रमुख संस्थान होगा।
- इसका विशेष ध्यान MRO (Maintenance, Repair and Overhaul), हवाई अड्डा संचालन, रक्षा विनिर्माण तथा एयरोस्पेस से जुड़े उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।
- इसे एक विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जो भारत के तेजी से विकसित हो रहे एयरोस्पेस और रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराएगा।
- इस पहल के लिए भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और फ्रांस सरकार के बीच एक आशय पत्र (Letter of Intent) का आदान-प्रदान किया गया है।
- यह सहयोग वर्ष 2025 में हस्ताक्षरित कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा-प्रशिक्षण संबंधी समझौता ज्ञापन पर आधारित है।
- प्रस्तावित सहयोग के अंतर्गत संयुक्त पाठ्यक्रम निर्माण, प्रशिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण, कार्यक्रमों की संयुक्त समीक्षा, भाषा प्रशिक्षण तथा संरचित अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता मार्गों का विकास शामिल है।
- 60,000 करोड़ रुपये की लागत वाली पीएम-सेतु योजना का उद्देश्य देशभर में 1000 आईटीआई संस्थानों का उन्नयन, अवसंरचना का आधुनिकीकरण और उद्योग की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रमों का विकास करना है।
- कानपुर के अतिरिक्त लुधियाना, हैदराबाद, चेन्नई और भुवनेश्वर में भी क्षेत्रीय औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
