काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना

प्रश्न – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जनवरी 2026 को असम के कालियाबोर में किए गए काज़ीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (एनएच-715) के भूमि पूजन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह परियोजना एनएच-715 के कालियाबोर–नुमालीगढ़ खंड के 4-लेन निर्माण से संबंधित है।
(b) परियोजना की कुल लंबाई लगभग 86 किमी है और इसकी लागत ₹6,950 करोड़ से अधिक है।
(c) इस परियोजना में पूरे 86 किमी मार्ग को एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।
(d) परियोजना का उद्देश्य काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता का संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 जनवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के कालियाबोर (नागांव जिला) में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियो97जना (एनएच-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड का 4-लेन निर्माण) का भूमि पूजन किया।
  • 6,950 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली यह लगभग 86 किमी लंबी परियोजना को पर्यावरण-संवेदनशील राष्ट्रीय राजमार्ग के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
  • परियोजना में लगभग 34.45 किमी (= 35 किमी.) का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल होगा, जो काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुज़रेगा।
  • इसके अलावा 21 किमी बाइपास सेक्शन तथा 30 किमी मौजूदा हाईवे को दो लेन से चार लेन में चौड़ा किया जाएगा।
  • एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्देश्य वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना और मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करना है।
  • यह परियोजना नागांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से होकर गुज़रेगी और ऊपरी असम विशेषकर डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार लाएगी।
  • इसके साथ ही, सड़क के चौड़ीकरण व संरचनात्मक सुधारों से यात्रा समय घटेगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है और यात्री व माल ढुलाई के बढ़ते दबाव को संभालने में मदद मिलेगी।
  • इस परियोजना के हिस्से के रूप में जाखलबंधा और बोकाखाट में बाइपास विकसित किए जाएंगे।
  • कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/here-why-rs-6950-crore-kaziranga-elevated-corridor-project-crucial-assam-10479646