कलाई-II जलविद्युत परियोजना

प्रश्न – कलाई-II जलविद्युत परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसे आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने 8 अप्रैल, 2026 को मंजूरी दी।
  2. यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर प्रस्तावित है।
  3. इसकी स्थापित क्षमता 1000 मेगावाट है।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 8 अप्रैल, 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर कलाई-II जलविद्युत परियोजना (HEP) के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी प्रदान की।
  • इस परियोजना को पूरा करने की अनुमानित अवधि 78 महीने निर्धारित की गई है।
  • यह परियोजना 1200 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली होगी, जिसमें 6 x 190 मेगावाट तथा 1 x 60 मेगावाट की इकाइयाँ शामिल होंगी।
  • इससे प्रतिवर्ष लगभग 4852.95 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन होने की संभावना है।
  • लोहित बेसिन की पहली जलविद्युत परियोजना होने के कारण यह राज्य में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करेगी, पीक डिमांड प्रबंधन में सहायता देगी, तथा राष्ट्रीय ग्रिड के संतुलन में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगी।
  • इस परियोजना को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच गठित एक संयुक्त उद्यम कंपनी (Joint Venture Company) के माध्यम से लागू किया जाएगा।
  • भारत सरकार परियोजना के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के निर्माण हेतु 599.88 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करेगी, जिसमें सड़कें, पुल और संबंधित ट्रांसमिशन लाइन शामिल हैं।
  • इसके अतिरिक्त, राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 750 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
  • इस परियोजना से राज्य को 12% निःशुल्क बिजली प्राप्त होगी, साथ ही 1% अतिरिक्त बिजली स्थानीय क्षेत्र विकास कोष (LADF) के लिए निर्धारित की जाएगी।
  • इसके अलावा, इस परियोजना से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास होगा और स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक लाभ मिलेंगे।
  • परियोजना के अंतर्गत नमसाई और अंजॉ जिले में बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार होगा।
  • इसके लिए लगभग 29 किलोमीटर सड़कें और पुल विकसित किए जाएंगे, जिनका उपयोग मुख्यतः स्थानीय लोगों के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/union-cabinet-approves-two-hydro-electric-projects-in-arunachal-pradesh

https://www.thehindu.com/business/Industry/cabinet-approves-two-hydro-electric-projects-in-arunachal-pradesh-with-a-total-outlay-exceeding-40000-crore/article70839505.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/cabinet-okays-rs-40150-crore-for-two-major-hydropower-projects-in-arunachal-pradesh/articleshow/130116739.cms