प्रश्न – ’कमल’ के पुष्प की नई प्रजाति जिसका विमोचन अगस्त‚ 2023 में किया गया के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 19 अगस्त‚ 2023 को कमल के पुष्प की नई प्रजाति का विमोचन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।
(ii) कमल के पुष्प की नई प्रजाति का नाम ’नमो 108’ रखा गया है।
(iii) यह नई प्रजाति सीएसआईआर-एनबीआरआई‚ लखनऊ द्वारा विकसित की गई है।
(iv) इस नई प्रजाति के खिलने का समय जनवरी से दिसंबर तक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

- डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की एक अनूठी पहल के अंतर्गत विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए वानस्पतिक (हर्बल) रंग भी जारी किए।
- यह रंग एनबीआरआई द्वारा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से निकाले गए थे।
- इन वानस्पतिक रंगों का उपयोग रेशम और सूती कपड़ों को रंगने के लिए भी किया जा सकता है।
- उन्होंने सामान्य खांसी और सर्दी को ठीक करने के दो हर्बल उत्पाद ’हर्बल कोल्ड ड्रॉप्स’ और मार्क लैबोरेटरीज द्वारा बनाए गए हर्बल एंटी डैंड्रफ हेयर ऑयल भी जारी किया।
- डॉ. सिंह ने भारतीय भेषज मानकों (इंडियन फार्माकोपिया स्टैंडड्र्स) के अनुसार विकसित संस्थान के 500 अपरिष्कृत औषधि भंडारों का एक डेटाबेस भी जारी किया।
- सीएसआईआर-एनबीआरआई के उद्यान में गुलाबों पर एक पुस्तक का विमोचन किया।
- इस पुस्तक में बॉटैनिकल गार्डन में संरक्षित विशिष्ट प्रजातियों का विवरण है।
- किस अवसर पर कपास पर सहयोगात्मक अनुसंधान हेतु सीएसआईआर-एनबीआरआई और मेसर्स न्यूक्लियोम इंफॉर्मेटिक्स‚ हैदराबाद के बीच एक समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- डॉ. जितेंद्र द्वारा गाउट/गाउटी गठिया (आर्थराइटिस) के लिए एक पूरक खाद्य एनबीआरआई-गाउटआउट और उच्च हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों के लिए एक न्यूट्री-बार भी जारी किया गया।
- उन्होंने पोषक तत्व केंद्रित (न्यूट्रा-सेंट्रल) मूल उप-उत्पादों को समर्पित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…
