कमला जलविद्युत परियोजना

प्रश्न – निम्नलिखित में से कमला जलविद्युत परियोजना के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
(b) इसकी स्थापित क्षमता 1720 मेगावाट है।
(c) इसे केवल अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा।
(d) इससे प्रतिवर्ष लगभग 6870 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन होने की संभावना है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 अप्रैल, 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में 1720 मेगावाट क्षमता वाली कमला जलविद्युत परियोजना (Kamala Hydro Electric Project) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी प्रदान की।
  • इस परियोजना को पूरा करने की अनुमानित अवधि 96 महीने निर्धारित है।
  • यह परियोजना 1720 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली होगी, जिसमें 8 इकाइयाँ 210 मेगावाट की और 1 इकाई 40 मेगावाट की होगी।
  • इससे प्रतिवर्ष लगभग 6870 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन होने की संभावना है।
  • परियोजना से उत्पादित बिजली अरुणाचल प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करेगी, पीक डिमांड प्रबंधन में सहायक होगी, राष्ट्रीय ग्रिड संतुलन में योगदान देगी तथा ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ नियंत्रण का भी लाभ प्रदान करेगी।
  • कमला जलविद्युत परियोजना को एनएचपीसी लिमिटेड और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच गठित एक संयुक्त उपक्रम कंपनी (Joint Venture Company) के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।
  • भारत सरकार इस परियोजना के बाढ़ नियंत्रण घटक के लिए 4,743.98 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करेगी।
  • इसके अतिरिक्त, सड़कों, पुलों और संबंधित ट्रांसमिशन प्रणाली जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 1,340 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता दी जाएगी।
  • राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए केंद्र सरकार 750 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगी।
  • इस परियोजना से राज्य को 12% मुफ्त बिजली प्राप्त होगी।
  • साथ ही, 1% अतिरिक्त बिजली को स्थानीय क्षेत्र विकास कोष (LADF) के लिए निर्धारित किया गया है।
  • परियोजना के तहत कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमेय जिलों में लगभग 196 किलोमीटर सड़कें और पुल विकसित किए जाएंगे, जिनका उपयोग मुख्यतः स्थानीय लोग भी कर सकेंगे।
  • इसके अलावा, अस्पताल, स्कूल, बाजार जैसी आवश्यक सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा, जिसके लिए परियोजना निधि से 8 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
  • कमला जलविद्युत परियोजना के अलावा, एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा अरुणाचल प्रदेश और असम में तीन प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं, सुबनसिरी लोअर (2000 मेगावाट), दिबांग बहुउद्देशीय (2880 मेगावाट) और एटालिन (3097 मेगावाट) भी विकसित की जा रही हैं।
  • सुबनसिरी लोअर एचईपी (2000 मेगावाट) इस वक्त उन्नत चरण में है, जिसमें से 750 मेगावाट पहले ही चालू हो चुका है और शेष क्षमता दिसंबर 2026 तक चालू होने की उम्मीद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2250042&reg=3&lang=1

https://economictimes.indiatimes.com/industry/renewables/pib-clears-26000-crore-kamala-hydel-project-in-arunachal/articleshow/126421628.cms?from=mdr

https://timesofindia.indiatimes.com/india/public-investment-board-approves-kamala-hydroelectric-project-in-arunachal-pradesh/articleshow/126421393.cms