प्रश्न-अभी हाल में ही कन्फ्यूशियस शांति पुरस्कार-2015 से किसे सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी?
(a) बिल गेट्स
(b) बान की मून
(c) राबर्ट मुगाबे
(d) मुहम्मद हसन तंतावी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 22 अक्टूबर, 2015 को जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे को चीन के प्रतिष्ठित ‘कन्फ्यूशियस शांति पुरस्कार-2015’ (Confucius peace Prize-2015) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी।
- इन्हें यह पुरस्कार अपने देश की राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का निर्माण करने के लिए अथक प्रयास करने, जिम्बाब्वे के लोगों के लिए शांति लाने, अफ्रीकावाद और अफ्रीकी स्वतंत्रता का समर्थन करने तथा अफ्रीकी सभ्यता के पुनर्जागरण में अद्वितीय योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है।
- उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का प्रारंभ वर्ष 2010 में चीन द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य विश्वशांति को बढ़ावा देना तथा शांति एवं मानवाधिकारों पर चीन के दृष्टिकोण को निर्दिष्ट करना है।
- ध्यातव्य है कि वर्ष 2014 में यह पुरस्कार क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति व कम्यूनिष्ट नेता फिदेल कास्रो को प्रदान किया गया था।
- उल्लेखनीय है कि राबर्ट मुगाबे जिम्बाब्वे के प्रमुख नेता हैं जो कि देश की स्वतंत्रता के पश्चात वर्ष 1980 से 1987 तक देश के प्रधानमंत्री तथा वर्ष 1987 से अब तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं।
- 30 जनवरी, 2015 से ये, अफ्रीकी संघ (African Union) के अध्यक्ष हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pri.org/stories/2015-10-22/longtime-zimbabwean-dictator-robert-mugabe-wins-chinese-peace-prize
https://en.wikipedia.org/wiki/Confucius_Peace_Prize
http://cp.au.int/en/biography