प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 के मध्य कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- कनाडा के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यह भारत की पहली यात्रा थी
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 के मध्य कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- कनाडा के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यह भारत की पहली यात्रा थी
- वर्ष 2018 के बाद किसी कनाडाई प्रधानमंत्री की भारत की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा थी।
- उनके साथ कनाडा का के मध्य उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था, जिसमें वरिष्ठ मंत्री, प्रांतीय नेता और प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल थे।
- उनकी यह यात्रा दोनों देशों की राजनयिक संबंधों की स्थापना के 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई
- उल्लेखनीय है की भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना वर्ष 1947 में हुई थी।
2 मार्च, 2026 को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता की
वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच हुए प्रमुख समझौते इस प्रकार है –
- भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के लिए संदर्भ की शर्तें (ToR)
- प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग पर भारत-कनाडा-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU)
- राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान, कुंडली (NIFTEM-K) में संयुक्त पल्स प्रोटीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर आशय घोषणा
- यूरेनियम अयस्क संकेंद्रणों की आपूर्ति के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग और कनाडा की कैमेको के बीच वाणिज्यिक अनुबंध
- ग्लोबलिंक रिसर्च इंटर्नशिप्स के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और कनाडा की Mitacs के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)
- महत्त्वपूर्ण खनिज सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU)
- नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर समझौता ज्ञापन (MoU)
- सांस्कृतिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU)।
- प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार है –
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और नवाचार जैसे क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों/संस्थानों के बीच 24 समझौता ज्ञापन (MoUs) / साझेदारियाँ।
- कनाडा का ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस में शामिल होना।
- कनाडा का अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) में शामिल होना।
- भारतीय महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) में संवाद भागीदार (Dialogue Partner) के रूप में कनाडा के शामिल होने के लिए भारत का समर्थन।
- भारत–कनाडा संसदीय मैत्री समूह की स्थापना।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
