प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1.17-18 फरवरी, 2025 को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भारत की राजकीय यात्रा पर रहे
2.यह कतर के अमीर की भारत की पहली यात्रा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17-18 फरवरी, 2025 को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भारत की राजकीय यात्रा पर रहे
- उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया था
- यह कतर के अमीर की भारत की दूसरी यात्रा रही
- इससे पहले मार्च 2015 में वह भारत की राजकीय यात्रा पर आए थे।
- उनका 18 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया
- अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की
- इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की
- दोनों देशों के बीच हुए प्रमुख सहमति इस प्रकार है-
- भारत-कतर द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक भागीदारी में बदलना
- विदेश मंत्रियों और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रियों के स्तर पर दो संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग
- कतर पक्ष भारत में बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, खाद्य सुरक्षा, रसद, आतिथ्य और आपसी हित के क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के अवसरों की तलाश कर रहा है। इस संबंध में, कतर ने भारत में 10 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई।
- कतर निवेश प्राधिकरण (QIA) का भारत में एक कार्यालय खोलने का निर्णय।
- दोनों पक्षों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा।
- दोनों पक्षों ने भारत-कतर मुक्त व्यापार समझौते की संभावना तलाशने पर सहमति जताई
- कतर में कतर नेशनल बैंक (क्यूएनबी) के बिक्री केन्द्र पर भारत के यूपीआई का संचालन।
- गिफ्ट सिटी में कार्यालय स्थापित करके भारत में कतर नेशनल बैंक की उपस्थिति का विस्तार।
- व्यापार और आपसी निवेश के माध्यम से भारत-कतर ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करना।
10.कतर के नागरिकों के लिए भारतीय ई-वीजा सुविधा का विस्तार।
11.भारत और कतर निकट भविष्य में संस्कृति, मैत्री और खेल वर्ष मनाने पर सहमत हुए।
- दोनों देशों के बीच हुए समझौता इस प्रकार है –
- द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर समझौता।
- आय पर करों के संबंध में दोहरे कराधान से बचने और राजकोषीय चोरी की रोकथाम के लिए संशोधित समझौता।
- वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और वित्त मंत्रालय, कतर राज्य सरकार के बीच वित्तीय और आर्थिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
- युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार और खेल और युवा मंत्रालय, कतर राज्य सरकार के बीच युवा और खेल के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।
- भारत सरकार के राष्ट्रीय अभिलेखागार और कतर राज्य सरकार के राष्ट्रीय अभिलेखागार के बीच दस्तावेजों और अभिलेखागार के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।
- इन्वेस्ट इंडिया और इन्वेस्ट कतर के बीच सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।
- भारतीय उद्योग परिसंघ और कतरी व्यवसायी संघ के बीच समझौता ज्ञापन।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…