कज़ाकिस्तान अब्राहम समझौते में शामिल

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 6 नवम्बर 2025 को वाशिंगटन डी.सी. में हुए C5+1 शिखर सम्मेलन और कज़ाकिस्तान के अब्राहम समझौते में शामिल होने से संबंधित तथ्यों में सही नहीं है?
(a) कज़ाकिस्तान अब्राहम समझौते में शामिल होने वाला पहला मध्य एशियाई देश बन गया।
(b) C5+1 शिखर सम्मेलन में अमेरिका, उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान शामिल थे।
(c) “अंतर्राष्ट्रीय शांति और समृद्धि के लिए ट्रम्प मार्ग (TRIPP)” नामक गलियारा रूस और चीन को सीधे जोड़ने की परियोजना है।
(d) कज़ाकिस्तान ने अमेरिकी कंपनी को अपने टंगस्टन भंडार के विकास का अधिकार दिया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 नवम्बर, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन डीसी में C5+1 शिखर सम्मेलन के दौरान घोषणा की कि कज़ाकिस्तान,अब्राहम समझौते में शामिल होगा।
  • अब्राहम समझौता वर्ष 2020 में अमेरिका द्वारा इस्राइल और कई मुस्लिम-बहुल देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए किया गया एक राजनयिक समझौता है।
  • कज़ाकिस्तान इस समझौते में शामिल होने वाला पहला मध्य एशियाई देश बन गया है।
  • यह कॉल वॉशिंगटन में आयोजित C5+1 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई, जिसमें उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और अमेरिका के नेता शामिल थे।
  • इस सम्मेलन में ट्रम्प ने कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम जोमार्ट-टोकायेव को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कॉल पर जोड़कर अब्राहम समझौते में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
  • टोकायेव ने “अंतर्राष्ट्रीय शांति और समृद्धि के लिए ट्रम्प मार्ग (TRIPP)” नामक बुनियादी ढांचा गलियारे का भी समर्थन किया, जो दक्षिणी आर्मेनिया के माध्यम से अज़रबैजान को नखचिवान से जोड़ता है।
  • इस परियोजना को ट्रांस-कैस्पियन अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मार्ग (मिडल कॉरिडोर) से जोड़ने की योजना है, जो चीन और यूरोप के बीच व्यापार को रूस को दरकिनार करते हुए सुगम बनाएगा।
  • अमेरिका और कज़ाकिस्तान के बीच 1.1 अरब डॉलर का समझौता हुआ है जिसके तहत एक अमेरिकी कंपनी को कज़ाकिस्तान के टंगस्टन (tungsten) भंडार के विकास का अधिकार मिला है, जो विश्व के सबसे बड़े अप्रयुक्त भंडारों में से एक है।
  • कज़ाकिस्तान पहले से ही अमेरिका की यूरेनियम आवश्यकता का लगभग 25% पूरा करता है।
  • इसके अलावा, 17.2 अरब डॉलर के नए निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिनमें खनिज संसाधन, डिजिटल तकनीक, एविएशन आदि क्षेत्र शामिल हैं।
  • कज़ाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय विमान बेड़े के लिए अतिरिक्त बोइंग विमान खरीदने की भी घोषणा की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theweek.in/news/middle-east/2025/11/07/why-kazakhstan-s-decision-to-join-abraham-accords-holds-geopolitical-significance.html