कछार जिले में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) की शुरूआत

प्रश्न – हाल ही में प्रारंभ किए गए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह कार्यक्रम 20 फरवरी, 2026 को असम के कछार जिले में प्रारंभ किया गया।
  2. यह एक सैचुरेशन-बेस्ड एवं कन्वर्जेंस-ड्रिवन केंद्रीय योजना है।
  3. इसका उद्देश्य केवल सीमा पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  4. इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 3
    (c) 2 और 4 (d) 1 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 20 फरवरी, 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) की शुरूआत की।
  • विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP-II) को एक सैचुरेशन-आधारित एवं कन्वर्जेंस-ड्रिवन दृष्टिकोण के साथ तैयार किया है।
  • इस कार्यक्रम की प्रमुख प्रमुख विशेषता इसका सैचुरेशन-आधारित अप्रोच है, जिसके अंतर्गत चयनित गांवों में सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आधारभूत सेवाओं तक प्रत्येक परिवार की पहुंच सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
  • इसके साथ ही कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की योजनाओं को समन्वित रूप से लागू किया जाएगा, ताकि संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग हो सके और विकास कार्यों में दोहराव न हो।
  • कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आयाम सतत आजीविका के अवसर सृजित करना है।
  • स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि-आधारित उद्योग, सीमा पर्यटन और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
  • इससे पलायन में कमी आएगी और सीमांत क्षेत्रों में जनसंख्या का स्थायित्व सुनिश्चित होगा।
  • वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II एक केन्द्रीय योजना है, जिसके लिए वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • इसे 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/home-minister-amit-shah-launches-vibrant-village-programme-2-0-in-assam