ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड में 72.8% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

प्रश्न – 5 मार्च, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने किस कंपनी द्वारा ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड में 72.8% हिस्सेदारी अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की?
(a) अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड
(b) जे.के. लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड
(c) अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड
(d) बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 मार्च, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड में 72.8% हिस्सेदारी अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
  • अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) भारत में ग्रे सीमेंट, जैसे ओर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोज़ोलाना पोर्टलैंड सीमेंट (PPC), और पोज़ोलाना कंपोज़िट सीमेंट (PCC) के निर्माण और बिक्री में संलग्न है।
  • यह कंपनी 22 एकीकृत सीमेंट संयंत्रों, 10 बल्क सीमेंट टर्मिनलों और 21 ग्राइंडिंग इकाइयों का संचालन करती है।
  • ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (टारगेट) ग्रे सीमेंट (PPC और OPC) के निर्माण के व्यवसाय में शामिल है और इसके संयंत्र तेलंगाना (देवापुर), कर्नाटक (चित्‍तपुर) और महाराष्ट्र (जलगांव) में स्थित हैं।
  • पहले चरण में अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्ष्य कंपनी में 46.80% शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया जाएगा।
  • इसमें 37.90% हिस्सेदारी वर्तमान प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह से और 8.90% कुछ सार्वजनिक शेयरधारकों से खरीदी जाएगी।
  • दूसरा चरण – पहला चरण भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के “सब्सटेंशियल एक्विजिशन ऑफ शेयर्स एंड टेकओवर्स रेगुलेशंस, 2011” के नियम 3(1) और 4 के तहत एक ओपन ऑफर को अनिवार्य बनाता है।
  • इस ओपन ऑफर के तहत अधिग्रहणकर्ता लक्ष्य कंपनी के विस्तारित शेयर पूंजी का अधिकतम 26% अतिरिक्त हिस्सा अधिग्रहण कर सकता है।
  • यदि ओपन ऑफर को पूरी तरह स्वीकार कर लिया जाता है, तो अधिग्रहणकर्ता (अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड) का ओरिएंट सीमेंट में कुल स्वामित्व 72.8% हो जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2108347