ओमान यूनेस्को के मानव और जीवमंडल (एमएबी) कार्यक्रम की अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद के लिए चयनित

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ओमान के वर्ष 2025–2029 के लिए यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण और वन प्रबंधन कार्यक्रम (एमएबी) की अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद (ICC) में चुने जाने से संबंधित तथ्यों में सही नहीं है?
(a) ओमान को वर्ष 2025–2029 की अवधि के लिए यूनेस्को के MAB कार्यक्रम की अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद में चुना गया।
(b) यह चुनाव उज़्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित यूनेस्को महाधिवेशन के 43वें सत्र में हुआ।
(c) ओमान का प्रतिनिधित्व उसके विदेश मंत्रालय ने किया।
(d) यूनेस्को का मानव और जैवमंडल कार्यक्रम वर्ष 1971 में प्रारंभ हुआ था।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • नवंबर, 2025 में ओमान को वर्ष 2025-2029 की अवधि के लिए यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण और वन प्रबंधन कार्यक्रम (एमएबी) की अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद के लिए चुना गया।
  • यह चुनाव 30 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2025 तक उज़्बेकिस्तान गणराज्य के समरकंद में आयोजित यूनेस्को महाधिवेशन के 43वें सत्र के दौरान हुआ।
  • इस चुनाव में ओमान का प्रतिनिधित्व उसके पर्यावरण प्राधिकरण ने किया, जो वैश्विक पर्यावरणीय शासन में उसकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
  • ओमान विजन 2040 संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप है।
  • यूनेस्को का मानव और जैवमंडल कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करने वाला एक वैश्विक प्रयास है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1971 में की गई थी, जिसका उद्देश्य मानव समाज और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करना है।
  • यह कार्यक्रम वैज्ञानिक अनुसंधान, नीति-निर्माण और समुदाय आधारित संरक्षण को एकीकृत कर, पारिस्थितिक तंत्रों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देता है।
  • -इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वभर में “बायोस्फीयर रिज़र्व” (Biosphere Reserves) नामक संरक्षित क्षेत्रों का एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क विकसित किया गया है, जो प्रयोगशालाओं के रूप में कार्य करते हैं,जहाँ प्रकृति संरक्षण और मानव विकास के बीच संतुलन के व्यावहारिक मॉडल तैयार किए जाते हैं।
  • भारत में नीलगिरी, सुंदरबन, नंदा देवी, पचमढ़ी और अचनकमार-अमरकंटक जैसे अनेक स्थल इस नेटवर्क का हिस्सा हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/world/middle-east/oman-becomes-member-of-unescos-man-and-the-biosphere-council-advancing-global-conservation-efforts/articleshow/125251475.cms

https://timesofoman.com/article/164912-oman-secures-membership-of-unescos-mab-council-until-2029