प्रश्न – ओडिशा सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में से कौन-सी योजना विकल्प में शामिल नहीं है?
(a) निर्भया कढ़ी (b) कल्पना अभिजान
(c) स्वर्ण कालिका (d) वसुंधरा योजना
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- फरवरी, 2025 में, ओडिशा सरकार ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) योजना के अंतर्गत बाल विवाह रोकने, लिंग चयन एवं भ्रूण हत्या को नियंत्रित करने, तथा किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से कई योजनाएँ शुरू की हैं।
- इनमें प्रमुख रूप से “निर्भया कढ़ी” (Nirbhaya Kadhi), “मो गेल्हा जिया” (Mo Gelha Jiya), “कल्पना अभिजान” (Kalpana Avijan), “स्वर्ण कालिका” (Swarna Kalika) और “वीरांगना योजना” (Veerangana Yojana) शामिल हैं।
प्रश्न – ओडिशा के किस जिले में निर्भया कढ़ी और मो गेल्हा झिया योजना संचालित है?
(a) गंजम (b) ढेंकनाल
(c) क्योंझर (d) देवगढ़
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- निर्भया कढ़ी और मो गेल्हा झिया योजना (गंजम जिला)
- उद्देश्य – बाल विवाह रोकना और भ्रूण हत्या पर नियंत्रण हेतु
- निर्भया कढ़ी योजना के तहत गंजाम जिले के 3,309 गाँवों की 11-18 वर्ष की 1.83 लाख किशोरियों को जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संवेदनशील बनाया गया है।
- मो गेल्हा झिया (मेरी प्रिय बेटी) योजना का उद्देश्य लिंग चयन और भ्रूण हत्या को रोकना है।
- वर्ष 2019 से अक्टूबर 2024 के बीच 953 मामलों में से 20 बाल विवाह रोके गए।
- 4.5 लाख छात्रों ने “बाल विवाह को ना” कहने की सार्वजनिक शपथ ली है।
- बाल विवाह रोकने की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का इनाम दिया जाता है।
- गंजाम जिला प्रशासन की इन पहलों को ओडिशा राज्य बाल संरक्षण आयोग (OSCPCR) ने सम्मानित किया।
प्रश्न – वर्ष 2019-2024 के बीच कल्पना अभियान के तहत कितने बाल विवाह रोके गए?
(a) 200 (b) 500
(c) 343 (d) 600
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- कल्पना अभिजान (ढेंकनाल जिला)
- उद्देश्य – किशोरियों की निगरानी व बाल विवाह रोकथाम हेतु
- वर्ष 2019-2024 के बीच 343 बाल विवाह रोके गए।
- 1.13 लाख किशोरियों को ट्रैक व मॉनिटर किया गया।
- 4.45 लाख विद्यार्थियों ने “बाल विवाह को ना” कहने की शपथ ली है।
- 1,211 गाँवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- इस पहल के तहत बाल विवाह रोकने वाली एक लड़की और एक पर्वतारोही को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
- प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न – स्वर्ण कालिका योजना के कार्यान्वयन के बाद वर्ष 2024 तक बाल विवाह में कितने प्रतिशत की कमी दर्ज की गई?
(a) 25% (b) 40%
(c) 50% (d) 60%
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- स्वर्ण कालिका योजना (क्योंझर जिला)
- उद्देश्य – ग्रामीण समुदायों में बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना
- ADVIKA ऐप का प्रचार किया गया, जिससे जागरूकता बढ़ी।
- 2,000 से अधिक हितधारकों की भागीदारी से एक मजबूत सामुदायिक प्रणाली विकसित की गई।
- वर्ष 2024 तक बाल विवाह में 50% की कमी दर्ज की गई।
प्रश्न – वीरांगना योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(a) किशोरियों में आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाना
(b) बालकों की शिक्षा को बढ़ावा देना
(c) महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना
(d) ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- वीरांगना योजना (देवगढ़ जिला)
- उद्देश्य – किशोरियों में आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाना
- 30 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 500 किशोरियों ने भाग लिया।
- 300 अभिभावकों और शिक्षकों को कानूनी अधिकारों पर जागरूक किया गया।
- 50 महिला प्रशिक्षकों को तैयार किया गया, जिन्होंने 300 स्कूलों में 6,000 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
- इस पहल को SKOCH पुरस्कार के सेमी-फाइनल में स्थान मिला।
- ओडिशा सरकार की ये योजनाएँ बाल विवाह रोकथाम, भ्रूण हत्या उन्मूलन, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, और आत्मरक्षा व आत्मनिर्भरता विकसित करने में प्रभावी सिद्ध हो रही हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…