ओडिशा में IFFCO का सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र राष्ट्र को समर्पित

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 6 मार्च 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ओडिशा में IFFCO के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  2. यह सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र (SAP-III) इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा पारादीप स्थित अपनी इकाई में स्थापित किया गया है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 6 मार्च, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ओडिशा में IFFCO के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  • यह सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र (SAP-III) इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा पारादीप स्थित अपनी इकाई में स्थापित किया गया है।
  • इसके पश्चात अमित शाह भुवनेश्वर स्थित आईडीसीओ प्रदर्शनी मैदान, यूनिट-III में सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया।
  • इनमें राज्य सहकारिता नीति का विमोचन, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के स्कूल की स्थापना के लिए समझौता-ज्ञापन, बदाम्बा शुगर उद्योग के पुनर्जीवन के लिए समझौता-ज्ञापन, तथा PACS/LAMPS द्वारा संचालित 1567 कॉमन सर्विस सेंटरों का समर्पण शामिल है।
  • डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में ओएमफेड से संबंधित पहलों की प्रस्तुति दी गई, तथा दो दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
  • साथ ही मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अनुदान जारी किया गया तथा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र के उन्नयन के लिए एनडीडीबी के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित परियोजनाओं पर वीडियो प्रस्तुति दी गई तथा कुल 1159.03 करोड़ रुपये की लागत वाली 69 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2116.06 करोड़ रुपये की लागत वाली 130 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/amit-shah-to-dedicate-iffcos-sulphuric-acid-plant-in-odisha-to-the-nation-on-march-6