प्रश्न – 11 अगस्त, 2025 को ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर, 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के किस सत्र में फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा की है?
(a) 75वां सत्र (b) 78वां सत्र
(c) 80वां सत्र (d) 76वां सत्र
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 अगस्त, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने घोषणा की है कि वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देंगे।
- इसका उद्देश्य दो-राष्ट्र समाधान, गाज़ा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई की दिशा में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को गति प्रदान करना है।
- वर्ष 1947 से ऑस्ट्रेलिया ने इज़राइल के अस्तित्व का समर्थन किया है।
- उस वर्ष, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हर्बर्ट एवैट ने संयुक्त राष्ट्र समिति की अध्यक्षता की थी, जिसने दो समानांतर राज्यों की स्थापना की सिफारिश की थी।
- तब और अब, अंतरराष्ट्रीय समुदाय समझता है कि दो-राष्ट्र समाधान ही क्षेत्र के लोगों के लिए शांति और सुरक्षा का आधार है।
- ऑस्ट्रेलिया पहला देश था, जिसने संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव 181 के पक्ष में मतदान किया, जिसमें इज़राइल और फिलिस्तीन, दोनों राज्यों की स्थापना का प्रावधान था।
- फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने शासन सुधार, कैदियों को दिए जाने वाले भुगतान समाप्त करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निरस्त्रीकरण और आम चुनाव कराने जैसे महत्वपूर्ण कदमों का वचन दिया है।
- उन्होंने इज़राइल के अस्तित्व के अधिकार को पुनः मान्यता दी है।
- इन प्रतिबद्धताओं की पुष्टि फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति ने सीधे ऑस्ट्रेलियाई सरकार से की है।
- ऑस्ट्रेलिया का रुख इन्हीं प्रतिबद्धताओं पर आधारित है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/international/australia-will-recognise-a-palestinian-state-says-anthony-albanese/article69918721.ece
