ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2026

प्रश्न – 18 जनवरी 2026 से 1 फरवरी, 2026 के मध्य संपन्न वर्ष की पहली ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2026 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल का खिताब कार्लोस अल्काराज ने जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब एलिना रिबाकिना (कजाखस्तान) ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब क्रिश्चियन हैरिसन (सयुंक्त राज्य अमेरिका) और नील स्कुपस्की (ग्रेट ब्रिटेन) ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब अन्ना डेनिलिना (कजाखस्तान) और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया) की जोड़ी ने जीता।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 जनवरी, 2026 से 1 फरवरी, 2026 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2026 मेलबर्न‚ ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
  • पुरुष एकल
  • विजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
  • उपविजेता-नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
  • महिला एकल
  • विजेता– एलिना रिबाकिना (कजाखस्तान)
  • उपविजेता- एरिना सबालेंका (बेलारूस)
  • पुरुष युगल
  • विजेता-क्रिश्चियन हैरिसन (सयुंक्त राज्य अमेरिका) और नील स्कुपस्की (ग्रेट ब्रिटेन)
  • उपविजेता-जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स (दोनों ऑस्ट्रेलिया)
  • महिला युगल
  • विजेता-एलिस मर्टेंस (बेल्जियम) और झांग शुआई (चीन)
  • उपविजेता-अन्ना डेनिलिना (कजाखस्तान) और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता-ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स (दोनों ऑस्ट्रेलिया)
  • उपविजेता-क्रिस्टीना म्लादेनोविक और मैनुअल गिनीर्ड(दोनों फ्रांस)
  • कार्लोस अल्काराज ने लगातार पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।
  • यह अल्काराज का सातवां ग्रैंडस्लैम खिताब है।
  • अल्काराज पिछले साल भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन सिनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
  • 26 साल की रिबाकिना ने पहली बार इस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।
  • वह यह खिताब जीतने वाली कजाखस्तान की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ausopen.com