ऑस्ट्रिया में हेडस्कार्फ़ पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित

प्रश्न – 11 दिसंबर 2025 को ऑस्ट्रिया की संसद द्वारा पारित 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए स्कूलों में हेडस्कार्फ़ प्रतिबंध कानून के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह कानून सरकारी और निजी, दोनों प्रकार के स्कूलों में लागू होगा।
(b) प्रतिबंध केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों पर लागू होगा।
(c) कानून के अंतर्गत हिजाब और बुर्का जैसे सिर ढकने वाले वस्त्र शामिल किए गए हैं।
(d) बार-बार उल्लंघन की स्थिति में बाल एवं युवा कल्याण एजेंसी को सूचित करना अनिवार्य है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 दिसंबर, 2025 को ऑस्ट्रिया की संसद ने 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए स्कूलों में हेडस्कार्फ़ पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया है।
  • यह नियम सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों पर लागू होगा।
  • नए कानून के तहत, सरकार द्वारा “पारंपरिक मुस्लिम” कहे जाने वाले सिर ढकने वाले वस्त्र पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें हिजाब और बुर्का शामिल हैं।
  • यदि कोई छात्र इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है, तो उसे विद्यालय अधिकारियों और अपने कानूनी अभिभावकों के साथ कई बार बातचीत करनी होगी।
  • बार-बार उल्लंघन होने पर, बाल एवं युवा कल्याण एजेंसी को सूचित करना अनिवार्य है।
  • इसका पालन न करने पर परिवार या अभिभावकों पर 150 से 800 यूरो (175-930 डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
    +नए कानून से लगभग 12,000 लड़कियां प्रभावित होंगी।
  • वर्ष 2020 में, 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए इसी तरह के हेडस्कार्फ प्रतिबंध को संवैधानिक न्यायालय ने रद्द कर दिया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/austria-passes-law-banning-headscarves-in-schools-for-girls-under-14

https://www.bbc.com/news/articles/cn4djk0jj4xo