प्रश्न – 26 अप्रैल 2026 को सन फार्मा ने किस कंपनी के साथ अधिग्रहण समझौता किया?
(a) फाइजर (Pfizer)
(b) ऑर्गेनॉन एंड कंपनी
(c) नोवार्टिस (Novartis)
(d) रोश (Roche)
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अप्रैल 2026 को सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (सन फार्मा) और ऑर्गेनॉन एंड कंपनी (Organon) ने घोषणा की कि दोनों कंपनियों के बीच एक निश्चित समझौता (definitive agreement) हुआ है।
- इस समझौते के तहत सन फार्मा, ऑर्गेनॉन के सभी बकाया शेयरों का अधिग्रहण करेगी।
- यह सौदा पूरी तरह नकद (all-cash transaction) में होगा, जिसमें प्रत्येक शेयर के लिए 14 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जाएगा।
- इस अधिग्रहण का कुल उद्यम मूल्य (enterprise valuation) लगभग 11.75 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया है।
- यह लेन-देन आवश्यक नियामकीय मंजूरियों (regulatory approvals) और अन्य शर्तों के पूरा होने के बाद ही अंतिम रूप से पूरा किया जाएगा।
- यह किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा विदेश में किए गए सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक होगा।
- ऑर्गनॉन एक स्वास्थ्य सेवा कंपनी है जो वर्ष 2021 में मर्क (जिसे अमेरिका और कनाडा के बाहर MSD के नाम से जाना जाता है) से अलग होकर बनी थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/business/Industry/sun-pharma-to-acquire-us-firm-organon-in
https://www.business-standard.com/markets/capital-market-news/sun-pharma-surges-post-de