प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- जुलाई 2026 में एक भूचुंबकीय सौर तूफान के कारण बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई द्वारा विकसित विश्व का पहला ऑप्टोसार उपग्रह संभवतः नष्ट हो गया।
- ध्यातव्य है कि ऑप्टोसार उपग्रह को मिशन दृष्टि के तगत 3 मई 2026 को लॉन्च किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई 2026 में एक भूचुंबकीय सौर तूफान के कारण बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई द्वारा विकसित विश्व का पहला ऑप्टोसार उपग्रह संभवतः उपग्रह को एक महत्वपूर्ण ऑनबोर्ड प्रणाली को प्रभावित किया।
- ध्यातव्य है कि ऑप्टोसार उपग्रह मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण 3 मई, 2026 को किया गया था।
- यह भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र द्वारा विकसित पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) उपग्रह था।
- इसका प्रक्षेपण SpaceX के Falcon 9 रॉकेट से किया गया था।
- इसे वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस स्पेल लॉन्च कॉम्प्लेक्स-4 E (SLC-4E) से प्रक्षेपित किया गया था।
- यह दुनिया का पहला ऑप्टोएसएआर उपग्रह था, जिसे एक ही अंतरिक्ष यान में ऑप्टिकल और सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) इमेजिंग को संयोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था
- इसकी विशेषता थी कि यह बादल छाए रहने या दिन के किसी भी समय की परवाह किए बिना उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली छवियां कैप्चर कर सकता है।
- अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई ने मिशन से मिली सीख के आधार पर अगले 24 महीनों में दो नए OptoSAR उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है।
- गैलेक्सीआई का मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.space.gov.au/news-and-media/australias-largest-private-satellite-reaches-orbit