प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए ‘ऑपरेशन हॉक आई’ शुरू किया।
- इसके अंतर्गत यात्रा मार्ग पर हवाई निगरानी के लिए पांच ड्रोन यूनिट तैनात की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून,2026 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली के लिए ‘ऑपरेशन हॉक आई’ शुरू किया
- इसके तहत यात्रा मार्ग पर 24 घंटे निगरानी रखी जायेगी।
- इसके अंतर्गत यात्रा मार्ग पर हवाई निगरानी के लिए पांच ड्रोन यूनिट तैनात की गई है।
- अत्याधुनिक कैमरों से लैस ये ड्रोन वास्तविक समय में निगरानी करेंगे और सुरक्षा एजेंसियों को हर गतिविधि की लाइव जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
- यह आधुनिक तकनीक, मानव संसाधन और खुफिया निगरानी तंत्र का ऐसा समन्वित मॉडल है
- जिसका उद्देश्य लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
- वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई,2026 से शुरू हो रही है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…