ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक

प्रश्न – निम्नलिखित में से किस देश ने 19 दिसंबर, 2025 को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) द्वारा सीरिया में शुरू किए गए ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक में लड़ाकू विमानों के माध्यम से प्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया?
(a) तुर्की (b) सऊदी अरब
(c) जॉर्डन (d) इज़राइल
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 दिसंबर, 2025 को कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया।
  • 13 दिसंबर, 2025 को अमेरिकी और सहयोगी बलों पर हुए हमले के बाद यह स्ट्राइक शुरू की गई है।
  • सेंटकॉम बलों ने लड़ाकू विमानों, हमलावर हेलीकॉप्टरों और तोपखाने की मदद से मध्य सीरिया में कई स्थानों पर 70 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।
  • जॉर्डन सशस्त्र बलों ने भी लड़ाकू विमानों से सहयोग दिया।
  • इस अभियान में आईएसआईएस के ज्ञात बुनियादी ढांचे और हथियार स्थलों को निशाना बनाते हुए 100 से अधिक सटीक गोलाबारी की गई।
  • 13 दिसंबर को अमेरिकी और सीरियाई कर्मियों पर हुए हमले के बाद, अमेरिकी और सहयोगी बलों ने सीरिया और इराक में 10 अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप 23 आतंकवादी या तो मारे गए या हिरासत में लिए गए।
  • सीरिया में अमेरिकी और सहयोगी बलों ने पिछले छह महीनों में अमेरिका और क्षेत्रीय सुरक्षा को लिए प्रत्यक्ष खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों को खत्म करने के लिए 80 से अधिक अभियान चलाए हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thedailyguardian.com/world/us/operation-hawkeye-strike-what-happened-in-palmyra-that-led-to-a-us-military-strike-on-isis-688060