ऑपरेशन सुरक्षित साइबरस्पेस

प्रश्न – 1 जुलाई, 2026 को किस राज्य की पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षित साइबरस्पेस शुरू किया ?
(a) उत्तर प्रदेश (b) राजस्थान
(c) गुजरात (d) .तेलंगाना
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 जुलाई, 2026 को गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षित साइबरस्पेस शुरू किया।
  • यह पहल 28 जुलाई, 2026 तक चलेगी।
  • इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्‍चों के लिए डिजिटल स्पेस को अधिक सुरक्षित बनाना है।
  • इस अभियान में तकनीक-आधारित पुलिसिंग, साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पीड़ितों तक पहुँच और समन्वित प्रवर्तन को शामिल किया गया है।
  • यह एक राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा पहल है, जिसे गुजरात पुलिस ने महिलाओं और बच्‍चों को प्रभावित करने वाले साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए शुरू किया है।
  • यह अभियान साइबर खतरों की पहचान करने, पीड़ितों की सहायता करने और कानून प्रवर्तन की प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने के लिए इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग, डिजिटल जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और तकनीकी उपकरणों को एकीकृत करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://telanganatoday.com/gujarat-police-launch-operation-surakshit-cyberspace-for-women-and-childrens-safety-online?utm