प्रश्न – 18 जून , 2025 को भारत ने किस देश से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया?
(a) ईरान (b) इज़राइल
(c) a और b दोनों (d) सीरिया
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 जून, 2025 को भारत ने ईरान और इज़राइल से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया
- उल्लेखनीय है की ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के परिणामस्वरूप बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने यह ऑपरेशन शुरू किया
- पहले कदम के रूप में, भारतीय दूतावास ने उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को निकाला है, और उन्हें 17 जून 2025 को सुरक्षित रूप से आर्मेनिया में प्रवेश करने में सहायता की है।
- इस ऑपरेशन के हिस्से के रूप में, ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को देश के भीतर अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में जाने और बाद में उपलब्ध और व्यवहार्य विकल्पों का उपयोग करके उन्हें निकालने में सहायता कर रहा है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…