ऑपरेशन सागर बंधु

प्रश्न – 28 नवंबर, 2025 को भारत सरकार ने चक्रवात दित्वाह के बाद किस पड़ोसी को तत्काल खोज एवं बचाव तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया?
(a) नेपाल (b) मालदीव
(c) थाईलैंड (d) श्रीलंका
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 नवंबर 2025 को भारत सरकार ने चक्रवात दित्वाह के बाद श्रीलंका को तत्काल खोज एवं बचाव तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया
  • इसके तहत श्रीलंकाई अधिकारियों के समन्वय में, भारत सरकार ने तुरंत कोलंबो में मौजूद दो भारतीय नौसेना जहाज़ों से 9.5 टन आपातकालीन राशन सौंपे; 3 भारतीय वायुसेना के विमान तैनात किए
  • जिनके माध्यम से 31.5 टन राहत सामग्री—जैसे तंबू, तिरपाल, कंबल, स्वच्छता किट, रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ और शल्य चिकित्सा उपकरण—सहित दो BHISHM क्यूब्स तथा ऑन-साइट प्रशिक्षण के लिए 5 सदस्यीय चिकित्सा दल को एयरलिफ्ट किया गया
  • साथ ही 80-सदस्यीय विशेष राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की शहरी खोज एवं बचाव (USAR) टीम को राहत कार्यों में सहायता के लिए भेजा गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/40420/Operation+Sagar+Bandhu+continues+providing+Emergency+HADR+Support+to+Sri+Lanka+following+Cyclone+Ditwah