प्रश्न – ऑपरेशन वज्र से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 10 – 20 जुलाई, 2026 के मध्य यह अभियान केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, ग्वालियर के निरोधक दस्तों द्वारा बेंगलुरु, दिल्ली और कोच्चि में चलाया गया ।
- इस अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 12 करोड़ ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (जिसे “फाइटर ड्रग” भी कहा जाता है) टैबलेट की अवैध तस्करी को नाकाम कर दिया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 – 20 जुलाई, 2026 के मध्य ऑपरेशन वज्र केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, ग्वालियर के निरोधक दस्तों द्वारा बेंगलुरु, दिल्ली और कोच्चि में चलाया गया ।
- इस अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 12 करोड़ ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (जिसे “फाइटर ड्रग” भी कहा जाता है) टैबलेट की अवैध तस्करी को नाकाम कर दिया है।
- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने लगभग 30 मीट्रिक टन (30,000 किलोग्राम) वजन वाली, 120 मिलियन (12 करोड़) हाई-स्ट्रेंथ ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (250 मिग्रा) टैबलेट्स की निर्यात खेप की अवैध तस्करी और डायवर्जन को पकड़ा और तीन मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया
- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के बारे में-
- यह राजस्व विभाग (डीओआर), वित्त मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख नोडल एजेंसी है।
- इसकी स्थापना 1950 में हुई थी।
- इसका मुख्यालय ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में स्थित है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2286854®=48&lang=2