प्रश्न – अगस्त ,2026 में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने किस राज्य में ड्रग तस्करी के विरुद्ध ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ चलाया?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) नई दिल्ली और राजस्थान
(c) उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
(d) पंजाब
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- CBN की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी के विरूद्ध ऑपरेशन ब्लैक हॉक चलाया।
- इस अभियान के तहत कुल 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की गई ।
- इस अभियान में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
- यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ उत्तर-पूर्वी राज्य से आया था और उत्तर प्रदेश में खपत के लिए तस्करी किया जा रहा था।
- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के बारे में –
- यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करने वाली एक प्रमुख मादक पदार्थ नियंत्रण एवं नियामक एजेंसी है।
- इसकी स्थापना नवंबर 1950 में हुई थी
- इसका मुख्यालय ग्वालियर, मध्य प्रदेश में स्थित है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2302630®=3&lang=1