प्रश्न – 28 मार्च, 2025 को भारत सरकार ने किस में आए विनाशकारी भूकंप के बाद ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया?
(a) श्रीलंका (b) जापान
(c) म्यांमार (d) सीरिया
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 मार्च, 2025 को भारत सरकार ने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया
- इसके तहत इस देश को खोज और बचाव (एसएआर), मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता सहित आवश्यक सहायता प्रदान किया गया
- हाल में भारत द्वारा चलाये गये प्रमुख मानवीय सहायता, आपदा राहत ऑपरेशन है-
- ऑपरेशन सद्भावना (2024)- दक्षिण-पूर्व एशिया में टाइफून यागी के प्रभाव के बाद वियतनाम और लाओस को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए
- ऑपरेशन संजीवनी (2020)- कोविड-19 महामारी के दौरान, अप्रैल 2020 में, भारत ने मालदीव को आवश्यक दवाइयाँ और चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करने के लिए
- ऑपरेशन वनीला (2020)- मेडागास्कर में चक्रवात डायने के कारण हुई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए
- ऑपरेशन समुद्र मैत्री (2018)- इंडोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी के बाद प्रभावित लोगों की सहायता के लिए
- ऑपरेशन इंसानियत (2017)- बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी संकट के दौरान बांग्लादेश को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए
- ऑपरेशन मैत्री (2015)- नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद प्रभावित लोगों की सहायता के लिए
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…